फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षक सिद्धार्थ शुक्ल को छठा स्थान

Sat, 13 Sep 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शिक्षक सिद्धार्थ शुक्ल
विज्ञापन
फरधान। जिले के फूलबेहड़ ब्लॉक के प्रतापपुर विद्यालय में तैनात शिक्षक सिद्धार्थ शुक्ला ने सप्तम राज्यस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में छठा स्थान प्राप्त किया है। सिद्धार्थ शुक्ल कहानी सुनाने में रुचि रखते हैं। कहानियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाते हैं। 2023 में जिलास्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में उन्होंने सबसे अच्छी कहानी सुनाई थी। इसके बाद उनका चयन मंडलस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए हुआ। 22 जुलाई 2025 को लखनऊ में आयोजित सप्तम राज्यस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें विभिन्न जिलों से 31 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में चयन होने से परिवार के साथ जिले में खुशी की माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें