सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में उपस्थित लोग। स्रोत :आयोजक
अलीगंज। भाजपा 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसके लिए अलीगंज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री रामआसरे कनौजिया ने कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसमें आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर सहित पीएम मोदी के जन्मदिवस पर अस्पतालों में होने वाले कार्यक्रमों सहित स्वच्छता के कार्यक्रमों की जानकारी दी। विधायक अमन गिरि ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति की बेहतरी के लिए काम कर रहा है। कार्यशाला के समापन पर मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा की ओर से उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यशाला का संचालन मंडल के मंत्री अमित मिश्र ने किया। इस अवसर पर महामंत्री व अभियान संयोजक मिथिलेश मिश्र, रमन सोनी, राजेश राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजूलता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद