पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी जिले के बेहजम विकासखंड क्षेत्र के संविलियन विद्यालय यंगपुर में तैनात शिक्षक परमानंद की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार सुबह बुलेट बाइक से स्कूल जा रहे थे। लखीमपुर-गोला मार्ग पर ढसरापुर के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली सदर के पटेल नगर निवासी परमानंद संविलियन विद्यालय यंगपुर में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह बृहस्पतिवार सुबह बुलेट से स्कूल जा रहे थे। लखीमपुर गोला मार्ग पर ढसरापुर तिराहे के पास हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। सीओ सदर महक शर्मा ने बताया कि पुलिस चालक का पता लगा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।