फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी शिक्षक निलंबित

Tue, 09 Jun 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र के दलराजपुर में धर्म परिवर्तन के मामले में नामजद एक शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। बीएसए ने बताया कि शिक्षक के संबंध में अन्य बिंदुओं पर भी विभागीय जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, निबौरिया गांव निवासी मोहित चौधरी की तहरीर पर थाना सिंगाही में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, प्रलोभन देने और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में पास्टर विजय कुमार निवासी खैरटिया थाना तिकुनिया और शिवप्रसाद गौतम निवासी प्रेमनगर मजरा मझरा पूरब थाना पढ़ुआ को नामजद किया गया है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सिंगाही थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी दी थी। आरोपी शिवप्रसाद गौतम प्राथमिक विद्यालय दुलहीपुरवा में शिक्षक तैनात है। उसे सोमवार देर शाम जेल भेज दिया गया, जिसके बाद निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें