सड़क सुरक्षा संगोष्ठी में मौजूद अधिकारी
लखीमपुर खीरी। गुरु पूर्णिमा पर कबीर धाम आश्रम में हुई सड़क सुरक्षा संगोष्ठी में प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने गुरु की महिमा बताने के साथ यातायात नियमों की सीख दी।
कर्मयोग योजना और उसके उद्देश्य भी बताए। अभ्युदय योजना के भी लाभ बताए। कहा कि बच्चों की 18 वर्ष आयु पूरी होने के बाद ही वाहन चलाने दें। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। चार पहिया वाहन पर सीट-बेल्ट का प्रयोग करें।
आश्रम के संत अनुभव साहेब, आश्रम प्रभारी प्रवीण महाराज, एडीएम संजय सिंह, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, एआरटीओ प्रशासन सीतापुर माला बाजपेयी व सीतापुर के एआरटीओ प्रवर्तन संजय गुप्ता भी ने सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में बताया।
इस दौरान क्रिकेटर ऋषभ पंत की दुर्घटना का हवाला देते हुए कहा कि सीट बेल्ट लगाने की वजह से बड़ी दुर्घटना के बाद वह स्वस्थ हैं। आश्रम में बाहर से आए श्रद्धालु भी मौजूद रहे।