एनसीसी कैडेट्स ने इंडो-नेपाल बार्डर और दुधवा टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर यहां की स्थिति को जाना। उन्होंने इसके अलावा एसएसबी के कार्य भी देखे और तमाम जानकारी हासिल की।
महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर से यहां कैडेट्स आए हैं और उन्हें यहां दो ग्रुपों में बांटा गया है। दोनों ग्रुपों को नेपाल सीमा और दुधवा बार्डर का भ्रमण कराया गया है। कैडेट्स ने यहां तमाम जानकारियां लीं हैं। इसके अलावा उन्हें एसएसबी मुख्यालय में भी एसएसबी के कार्यों का ज्ञान कराया गया है। कैडेट्स यहां एसएसबी के कार्य बढ़चढ़ कर जानने में जुटे हुए हैं और इससे तालीम भी ले रहे हैं। कैडेट्स ने बताया कि सशस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, शारीरिक व्यायाम के आदि भी कराया गया है और तमाम जानकारियां भी दी गईं हैं। उन्होंने सीमा और दुधवा का भ्रमण कर भौगोलिक जानकारी भी हासिल की है। उनके दो ग्रुप बनाकर इंडो-नेपाल बार्डर और दुधवा का भ्रमण कराया गया।