फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गांधी इंटर कॉलेज में खेल और तर्क में दिखाई प्रतिभा

Sat, 10 Oct 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। श्री गांधी इंटर कॉलेज के 51वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन विद्यार्थियों की प्रतिभा खेल मैदान से लेकर वाद-विवाद मंच तक नजर आई।
विज्ञापन

दौड़ में गति और सहनशक्ति की परीक्षा हुई तो गोला फेंक और चक्का फेंक में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तर्कों के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में सीनियर बालक और बालिका वर्ग की दौड़, गोला फेंक और चक्का फेंक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए बुक बैलेंस गेम हुआ। इसमें नन्हे विद्यार्थियों ने एकाग्रता और संतुलन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तर्कपूर्ण ढंग से अपने विचार रखे। इस आयोजन से उनकी तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहन मिला।
प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता, विनीत कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, जनार्दन प्रसाद वर्मा, नवीन कुमार और अंकित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें