फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के मामले में पति, सास-ससुर समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एएसपी के आदेश पर पीड़ित महिला की ओर से ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने एएसपी को दी गई तहरीर में कहा है कि शौहर निकाह के बाद उसे अजमेर शरीफ ले गए। वहां एक होटल में दो महीने तक रखा और अप्राकृतिक संबंध बनाए। वापस आने पर घरवालों को जब इसकी जानकारी देने का प्रयास किया तो उसे जान से मार देने की धमकी दी। उसके बाद शौहर मायके वालों से दहेज की मांग करने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। 20 फरवरी को पिता ने सुलह समझौता कराने के कोशिश की तो ससुर, ननद, ननदोई ने मारपीट कर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि एएसपी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें