फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला साहब के सपनों का भारत बनाने का संकल्प

Sat, 23 Jan 2016 06:36 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख सत्येंद्र कुमार वाजपेयी ने कहा कि बाला साहब ठाकरे हिंदू हृदय सम्राट थे उन्होंने हिंदुओं के लिए जीवन भर काम किया। आज पूरी दुनिया में आतंकवादी निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं ऐसे में आवश्यक है कि जाति की बात न कर सभी हिंदू संगठित हों। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्या सागर त्रिपाठी ने कहा हम शपथ लें कि जाति पाति की बात न करके हिंदू हित की बात करेंगे। इस अवसर पर संतोष सिंह ने कहा कि आज किसान मर रहा है उसके लिए सरकार के पास कोई व्यवस्था नहीं है लेकिन तुष्टिकरण के चलते एक वर्ग विशेष के लोगों के लिए रेवड़ी बांटी जा रही हैं। यहां शिवसैनिकों ने बाला साहब ठाकरे के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में रमाकांत कश्यप, भारत शर्मा, हनुमान मिश्रा, रोहित राठौर, रामू वाजपेयी, रोशनलाल गुप्ता, प्रमोद महाजन, प्रियांशु शुक्ला, सूरज, मनोज, मनीष मिश्रा, सरोज शुक्ला और रामू पांडे सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें