फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव तेरस पर छोटी काशी में उमड़े कांवड़िये     

Fri, 21 Jul 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। 
विज्ञापन
शिव तेरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलाभिषेक करने के लिए गाजे-बाजे के साथ कांवड़ियों के जत्थे भी हुए रवाना
विज्ञापन

नगर में सावन माह की शिव तेरस पर कांवड़ियों के जत्थे डीजे की धुनों पर थिरकते हुए निकले, जिन्हें देखने के लिए अपने मकानों की छतो और सड़कों पर उमड़ पड़े। जत्थों में कांवड़ियों के साथ शिव-पार्वती का स्वरूप धरे भक्त लोगों को मोहित कर रहे थे वहीं कांवड़ियों के परिवार की महिलाएं कांवड़ के साथ बम भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहीं थीं। भोलेनाथ के दीवाने अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के मंदिर जाकर गंगाजल से अभिषेक किया।      
ममरी। महंत महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कन्नौज से गंगाजल भरकर ममरी के बरमबाबा स्थान पर पहुंचे। 34 सदस्यीय कांवड़िया दल का संजय यादव, प्रदीप वर्मा, नगेंद्र वर्मा, पारसनाथ आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। महंत महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके दल में शामिल लोग पिछले पांच वर्ष से खड़ेश्वरी कांवड़ लेकर गोला शिव मंदिर में जलाभिषेक करने आते हैं। भोलेनाथ की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं। कांवड़िया दल का कंजा बरमबाबा स्थान पर स्वागत कर फलाहार कराया गया। जिससे पूूरा वातावरण भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शारदानगर। बडागांव से कांवड़िया का जत्था शिव की नगरी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हो गया। गाजे-बाजे के साथ कांवड़िये पहले सरयू के तट पर शुक्रवार को जल भरेंगे और उसके बाद शनिवार सुबह से कांवर लेकर भोले के दरबार के लिए यात्रा शुरू करेंगे। गांव के राकेश मिश्र, सोनू सत्यार्थी, सुरेश अवस्थी, भोलू तिवारी, ललित कटियार, दिनेश गुप्ता, छोटे कटियार सहित कई गांव के युवा कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। 
बेलरायां। गांव भूलनपुर के 101 शिव भक्तों का जत्था छोटी काशी गाजे-बाजे के साथ शुक्रवार को रवाना हुआ। शिव भक्तों ने मोतीपुर की सरयू नदी में कावड़ में जल भर कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। कावड़ यात्रा में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में शिव-पार्वती आदि झांकियां दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस मौके पर ग्राम पंचायत भैड़ोरी के प्रधानपति ध्रुव वर्मा, कन्हैया वर्मा, प्रताप वर्मा, अंकित वर्मा, मैकू लाल सहित 101 कावड़ यात्री शामिल रहे।
बांकेगंज। कस्बा स्थित बांकेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार सावन माह की शिव तेरस पर क्षेत्र श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण मेें सारे दिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सायंकाल सुंदरकांड पाठ के बाद आरती प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन


हरिद्वार से वापस आए कांवड़ियों का भव्य स्वागत     
पलियाकलां। भोले की फौज करेगी मौज के कार्यकर्ता बीते दिवस यहां से कांवड़ लेकर हरिद्वार गए थे। हरिद्वार से वापस आने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। शहर के चौराहों पर उनका माल्यार्पण कर धूमधाम से बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। जत्थे ने पलिया पहुंचकर महाकालेश्वर मंदिर पर जल चढ़ाया। व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने सभी कांवड़ियों को भोले नाथ की तस्वीर छपी अंगवस्त्र भेंटकर उनका जोरदार स्वागत किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें