फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने गन्ने के खेत में जन्मे दो शावक

Sat, 03 Jan 2015 06:15 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ खीरी डिवीजन की मैलानी रेंज के जटपुरा बीट से सटे पूरनपुर गांव में एक मादा तेंदुए ने लखवीर सिंह के गन्ने के खेत में दो शावकों को जन्म दिया है। शनिवार की सुबह खेत में गन्ने की कटाई करने गए मजदूरों नेे शावकों को वहां खेलते देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने वहां से भागकर इस बात की जानकारी किसान लखवीर सिंह को दी। उन्होंने इस संबंध में वनविभाग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 9 बजे साउथ खीरी डिवीजन की मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से सटे गांव पूरनपुर के मजदूर अशोक, प्रहलाद, राजपाल, रामपाल, निवास आदि लखवीर सिंह के जंगल से सटे खेत में गन्ना काटने गए थे। इस दौरान वहां खेत के कोने में दो शावक खेलते दिखाई दिए। मजदूर जब तक कुछ समझ पाते कि खेत के अंदर से मादा तेंदुआ निकल पड़ी। तेंदुआ को सामने देख मजदूरों के होश उड़ गए। मजदूर अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए। उन्होंने इस बात की जानकारी किसान लखवीर सिंह और मनीष सेठ को दी।
किसानों के वहां पहुंचने से पहले तेंदुआ शावकों के साथ खेत के अंदर चली गई। किसानों ने बताया कि तेंदुआ शावकों संग खेत के अंदर मौजूद है। इससेे मजदूर खेत में गन्ना कटाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इसको लेकर लोगो में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जटपुरा फारेस्ट चौकी पर दी है।
विज्ञापन

उधर जटपुरा बीट के वन दरोगा रमेश मिश्र और गार्ड सियाराम वर्मा ने इस संबध में बताया कि पूरनपुर के ग्रामीणों से गन्ने खेत में तेंदुआ और उसके शावकों की मौजूदगी की जानकारी मिली है। इसकी मैं स्वंय और बीट के वॉचर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें