फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीसवां मेले में लगने लगे झूले, सजने लगीं दुकानें

Wed, 15 Jul 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कस्बे में बीसवें के मौके पर सब्जी मंडी परिसर में लगते झूले। संवाद
विज्ञापन
खीरी टाउन। कस्बे में हजरत इमाम हुसैन के बीसवें के मौके पर नगर पंचायत सब्जी मंडी परिसर में लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला मैदान में दुकानों का आवंटन शुरू होने के साथ झूले और विभिन्न प्रकार की दुकानें लगने लगी हैं।
विज्ञापन

हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम के 20 दिन बाद कस्बे में बीसवां मनाया जाता है। इसके तहत पूरे कस्बे के इमाम चौकों पर ताजिये रखे जाते हैं। दो दिन इमाम चौकों पर ताजिये रखने के बाद तीसरे दिन सभी ताजियों का जुलूस एक साथ कर्बला पहुंचता है, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाता है।
सीओ सिटी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि बीसवां मेले में भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। मनचलों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें