फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुहाई में 30 लाख की लागत से बनेगा स्विमिंग पूल

विज्ञापन
तेंदुहाई में हवन पूजन करते ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी। संवाद - फोटो : सदर बाजार में दुकान पर बिक्री के लिए रखी दालें।
विज्ञापन
ममरी। ब्लॉक कुंभी क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेंदुहाई में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा और खंड विकास अधिकारी गोला हनुमान प्रसाद मिश्र ने हवन-पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर करीब 200 जरूरतमंदों को तहसील की ओर से कंबलों का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री की ग्राम विकास योजना में चयनित ग्राम पंचायत तेंदुहाई में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्विमिंग पूल का शिलान्यास ब्लॉक प्रमुख विमल कुमार वर्मा और खंड विकास अधिकारी हनुमान प्रसाद मिश्र की अगुवाई में हवन-पूजन कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत सचिव अंकित श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि सलीम अंसारी, प्रधान विपिन कुमार यादव, पप्पू खान, अजामुद्दीन, बाल गोविंद, जानकी प्रसाद, जगरूप, संदीप वर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें