फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खांसी से श्वास नली में आ रही सूजन, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुरखीरी। मौसम बदलने के साथ ही लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, पेट दर्द आदि बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। लगातार खांसी की वजह से श्वास नली में सूजन बढ़ रही है, जिसकी वजह से मरीजों काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो यह समस्या सभी वर्ग के लोगों में देखने को मिल रही है, लेकिन बुजुर्ग-बच्चे इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईके राम चंदानी ने बताया कि लोगों में कोरोना जैसे लक्षण खांसी, बुखार, जुकाम व श्वास लेने में तकलीफ देखने को मिल रही है। हालांकि यह सिर्फ वायरल संक्रमण है, जो चार से पांच दिनों में पूरी तरह ठीक हो जा रहा है। लगातार खांसी की वजह से श्वास नली में सूजन बढ़ जाती हैं, जो श्वास लेने जैसे कई तकलीफ पैदा करता है।

शरीर का तापमान सामान्य फिर भी बुखार की चपेट में लोग
गोटैयाबाग में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि आने वाले अधिकांश मरीजों में अंदरूनी बुखार पाया जा रहा है। मरीज देखने में तो पूरी तरह ठीक लगता है, लेकिन अंदरूनी बुखार होने की वजह से वह अंदर ही अंदर परेशान रहता है। यह समस्या सभी वर्ग के लोगों में देखने को मिल रही हैं। हालांकि सामान्य दवाओं से तीन से चार दिनों में मरीज पूरी तरह ठीक हो जा रहा है। मौसम बदलने से वायरल संक्रमण बढ़ा है, जो बीमारियों की वजह बन रहा है। इस मौसम में पेट व स्किन रोग भी बढ़े हैं।
विज्ञापन


लापरवाही पड़ रही भारी
डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि दिन में गर्मी और रात को ठंड रहती है। तापमान में उतार-चढ़ाव में थोड़ी सी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। गर्मी होने पर लोग सामान्य कपड़े पहन लेते हैं, लेकिन शाम को तापमान गिरने पर गर्म कपड़े नहीं पहनते हैं, जो बीमारी का कारण बन रहा है। वैसे तो सभी वर्ग के लोग बीमार हो रहे हैं, लेकिन बुजुर्ग व बच्चों की संख्या अधिक है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से यह जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में सावधानी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें