फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर छापे, गुझिया-बर्फी में मिलावट का शक

Sat, 28 Feb 2015 12:12 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
होली करीब आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। मिलावटखोरी रोकने के लिए शुक्रवार को शहर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान टीम ने मिठाई और देशी घी के छह नमूने लिए। दुकानों में गंदगी मिलने पर दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पलिया और मोहम्मदी क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले बस अड्डा रोड स्थित सुदामा स्वीस्ट एंड रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जहां से गुझिया और बर्फी का नमूना लिया गया। किचन में गंदगी मिली, जिसके लिए चेतावनी दी गई। इसके बाद ओम स्वीट्स के यहां से रंगीन पेस्ट्री का नमूना लिया गया। खपरैला बाजार स्थित अवधेश घी भंडार से देशी घी के दो नमूने लिए गए। मेन मार्केट स्थित मिठाईवाला के यहां से बर्फी का नमूना लिया गया। किचन को देखा गया। साफ-सफाई संतोषजनक न होने पर व्यापारी को चेतावनी दी गई है।
उधर पलियाकला में मिठाई विक्रेताओं सहित खाने-पीने का सामान बेचने वाले दुकानदारों के यहां खाद्य निरीक्षक टीम ने छापे मारे और तीन नमूने भरे हैं। स्टेशन चौराहे के निकट स्थित चौधरी स्वीट हाउस से मिठाइयों के नमूने लिए गए। इसके बाद वह लखनऊ स्वीट हाउस पहुंचे, जहां से मिठाइयों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें