फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत के दफ्तर में सफाईकर्मी कर रहा बाबूगिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजुआ ब्लॉक के एडीओ पंचायत कार्यालय में संबद्ध सफाईकर्मी बाबू बनकर अवैध वसूली करने में जुटा है, जिसकी शिकायत दूसरे संवर्गीय सफाईकर्मियों ने ही सीडीओ से की है। साथ ही करीब 12 वर्षों से एडीओ पंचायत कार्यालय में जमे सफाईकर्मी को किसी दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरित करने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

बिजुआ ब्लॉक के राजस्व गांव में तैनात करने के बजाय एक सफाईकर्मी कमलेश कुमार 12 वर्षों से एडीओ पंचायत कार्यालय में कामकाज देख रहा है। आरोप है कि वह खुद को बड़ा बाबू बताकर लोगों पर रौब भी गाठता है और अन्य सफाईकर्मियों पर कार्रवाई, निलंबन, वेतन बाधित कराने की धमकी देकर वसूली करता है। इसी ब्लॉक के राजस्व गांवों में तैनात सफाईकर्मी कमलेश कुमार, सतीश, आशाराम, रामसागर आदि ने सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि कई बार इस मामले की शिकायत एडीओ पंचायत से की जा चुकी है, लेकिन उन्होंने अभी तक उसे कार्यमुक्त नहीं किया है। इससे उसके हौसले बुलंद हैं और विरोध करने वाले सफाईकर्मियों को किसी अधिकारी में तबादले की हिम्मत न होने की बात कहता है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद मामला संज्ञान में आया है। सफाईकर्मी को एडीओ पंचायत कार्यालय में कैसे अटैच किया गया। इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें