जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के तीसरे दिन वन मिनट शो और कढ़ाई-सिलाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से जेसीआई धनगढ़ी का शिष्टमंडल शामिल हुआ। जेसीआई धनगढ़ी अध्यक्ष पदम विक्रम सिंह और जेसीआई लखीमपुर के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने सिस्टर शिप अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत दोनों देशों के यह अध्याय आपस में सांस्कृतिक, प्रशिक्षण, पर्यटन और व्यापारिक जागरूकता के कार्यक्रम का आदान-प्रदान करेंगे।
शताब्दी जनसंपर्क सप्ताह के अंतर्गत हुए वन मिनट शो में कई प्रकार के खेल और मनोरंजक प्रस्तुतियां हुईं जिन्हें प्रतिभागियों ने एक मिनट के चैलेंजिंग समय में पूरा किया। प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कई चक्रों के संघर्ष के बाद अनुभव शुक्ला वन मिनट किंग घोषित किए गए इन्हें कड़ी टक्कर देते हुए अजीत राठौर उप विजेता चयनित हुए। कार्यक्रम का संचालन राजेश पटेल, राममोहन गुप्त, विशाल सेठ, अंजलि श्रीवास्तव, मीता गर्ग और लेखनी सेठ ने किया।
जेसीरेट शाखा ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सिलाई-कढाई प्रतियोगिता आयोजित की। इसके जूनियर ग्रुप में स्वाती कुरील विजेता, सीमा बानो उप विजेता रहीं। सुनीता, मुस्कान और नैंसी का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में समरीन विजेता, किस्मतुन उप विजेता और आशी, लक्ष्मी और राधा को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रद्धा मिश्रा और कविता अग्रवाल ने निभाई। यह प्रतियोगिता रिचा अग्रवाल, मंजू बरनवाल और मीता गर्ग के निर्देशन में हुई।
कार्यक्रमों में जेसीआई धनगड़ी के शिष्ट मंडल के अलावा एचआईआईटी के कुलदीप गुप्ता, विशाल सेठ, अमित मिश्र, आलोक शुक्ला, मोहन डालमिया, दिनेश गुप्ता, मुकेश बरनवाल, आर्येंद्र पाल सिंह, तुषार गर्ग, नीरज कृष्ण, देवेश गुप्ता, संदीप सिंह, अतुल मित्तल, गोपाल अग्रवाल, अखिल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, कंवलजीत चावला, नीरजा गुप्ता, शिल्पी बरनवाल, रोली अग्रवाल, नितिन श्रीवास्तव, मनीष बंसल आदि मौजूद रहे।