फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेते हैं युवा

Mon, 11 Jan 2016 07:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की राष्ट्रभक्ति से देश के युवा प्रेरित हैं। अधिकांश युवा स्वामी विवेकानंद और सरदार भगत सिंह जैसे लोगों को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। युवा स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र के लिए कुछ करने की सोच रखते हैं। वहीं युवाओं ने शिक्षक रूप में दी गई उनकी शिक्षाओं पर अमल करने के साथ ही ईमानदारी और सरल स्वभाव भी अपनाने पर बल दिया। बातचीत में युवाओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श अपनाकर जीवन में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के कक्षा दस के छात्र आयुष कुमार स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं। वे कहते हैं कि स्वामी जी का चिंतन विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के विचारों से राष्ट्रवाद की प्रेरणा मिलती है।
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के ही विद्यार्थी मुकुल मिश्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने भारत ही नहीं पूरे विश्व में भारतीय दर्शन को सर्वोच्च स्थान दिलाया। उन्होंने कहा कि आज युवा उनसे प्रेरणा लेकर अपने राष्ट्र और समाज के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन

आदर्श जनता महाविद्यालय देवकली की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका मिश्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं आज का शिक्षक स्वामी विवेकानंद जैसा होना चाहिए जो विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना भी पैदा करें।
बीएससी के छात्र रामनिवास वर्मा ने बताया स्वामी जी के विचार आज पूरे समाज और देशवासियों के लिए प्रासंगिक हैं। उनके विचार जहां हमें अपने कार्य प्रति ईमानदारी और निष्ठा सिखाते हैं तथा निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें