भाजपा कर रही नौटंकी- मौर्य
महाकुंभ पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी जी, कुंभ में हजार करोड़ों रुपया बहाने में लगे हैं। महाकुंभ ऐतिहासिक और प्राचीन मेला है। भाजपा घूम-घूमकर न्योता बांटकर नौटंकी कर रही है, जबकि कोई त्योहार या पर्व आस्था का विषय है। जहां आस्था का विषय होता है, वहां न्योता नहीं बांटा जाता।