विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र सुशांत सिंह ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य महेन्द्र त्रिपाठी ने सुशांत और उसके परिवार वालों को बधाई देते हुए कहा कि बालक वर्ग में वह जिला टॉपर है। क्योंकि जिले में प्रथम स्थान लखीमपुर की छात्रा लवी शुक्ला ने हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। सुशांत इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। उसने हाईस्कूूल परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। मोहल्ला भारत भूषण कालोनी में रहने वाले सुशांत की मां मंजू सिंह महुरेना के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। उसके पिता वीरेंद्र सिंह राठौर ग्रेजुएट हैं, वह खेती करते हैं। उसकी बड़ी बहन भावना सिंह गुरु हरिकिशन डिग्री कालेज में बीएससी फाइनल की छात्रा है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजन को देता है।