फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंची सूर्या क्लब टीम

Sat, 30 May 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मुल्लू पंडित को मैन ऑफ द मैच का सम्मान देते हुए आयोजक राकेश सिंह। संवाद
विज्ञापन
फरधान। कस्बा भदूरा में युवा छत्रपति क्रिकेट क्लब के सीजन-तीन के चल रहे टूर्नामेंट में आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच में सूर्या क्लब और स्टार क्रिकेट क्लब टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें सूर्या क्लब की टीम ने पांच विकेट जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के चौथा क्वार्टर फाइनल सूर्या क्लब और स्टार क्लब की टीमों के बीच खेला गया। नीमगांव स्टार क्लब के कप्तान इमरान गाजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। स्टार क्लब टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर इमरान गाजी और मोहित ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत दी।
निर्धारित 12 ओवर में 144 रन बनाएं। 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूर्या क्लब की टीम के ओपनर मुल्लू पंडित की 17 गेंद में 65 रन बना दिए। मुल्लू पंडित की शानदार पारी के चलते सूर्या क्लब टीम ने पांच विकेट खोकर 8.2 ओवर में 145 रन बनाए। स्टार क्लब की टीम के गेंदबाजों में इमरान गाजी ने तीन विकेट लिए। सूर्या क्लब टीम के मुल्लू पंडित को 65 रन और शानदार फील्डिंग के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग इमरान और धम्मा ने की। स्कोरिंग अर्पित यादव और कमेंट्री अमन पांडे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें