फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल की संयुक्त टीम ने शुरू किया सीमा का सर्वे

Fri, 05 Jan 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Border
विज्ञापन

 भारत-नेपाल की संयुक्त सीमा सर्वे टीम ने कंचनपुर जिले की सीमा के ढोके बाजार में पिलर और सीमा का सर्वे कार्य शुरू किया है। टीम ने अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सर्वे में कोई दिक्कत न आए, इसपर विचार विमर्श करके सीमा का सीमांकन किया।

विज्ञापन

हफ्ते भर पहले भारत और नेपाल के अधिकारियों की एक संयुक्त सर्वे टोली का गठन किया गया था। इस टीम को भारत-नेपाल सीमा कैलाली, कंचनपुर, बैतड़ी, डडेलधुरा और धारचुला जिलों की सीमा का सीमांकन और सीमा पर लगे मुख्य पिलर, सहायक पिलर की अवस्था, उनकी मरम्मत आदि का कार्य सौंपा गया था। संयुक्त सर्वे टोली में नेपाल की तरफ से सुदर्शन सिंह और भारत की ओर से आरसी भट्ट के नेतृत्व में कंचनपुर जिले के पुनर्वास नगरपालिका वार्ड नंबर 11 के तहत ढोके बाजार में स्थित 753 पिलर और सीमा का रेखांकन सर्वे कार्य शुरू किया। टोली कैलाली जिले से सर्वे कार्य करते हुए धारचुला तक सर्वे करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें