फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आरोपों से घिरे इंस्पेक्टर क्राइम और मालखाना प्रभारी निलंबित

Thu, 23 Oct 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुष्कर्म के मामले में धाराओं में खेल कर आरोपी शिक्षक को बचाने के लिए रुपयों की मांग करने का आरोप लगने पर सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर अपराध और मालखाना प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है। पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर जांच कराई गई तो दोनों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी।
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि करीब छह महीने पहले बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षिका ने मितौली स्थित नवोदय विद्यालय के शिक्षक राजू सरोज पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले की जांच इंस्पेक्टर अपराध हरिप्रकाश और माल खाना इंचार्ज सुधीर कुमार दिवान कर रहे थे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इधर, पुलिस जांच में शुरुआत से लापरवाही बरत रही थी।
विज्ञापन

पीड़िता को पता चला कि दुष्कर्म की धाराओं से बचाने के लिए आरोपी के परिजनों से पुलिसकर्मी रुपयों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने एसपी से जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसपी ने अपने स्तर से जांच कराई तो दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। एसपी ने दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया। अपराध इंस्पेक्टर और मालखान इंचार्ज के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई से पुलिस महकमे में अफरातफरी मची हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें