सिंगाही। पं. दीनदयाल उपाध्याय अमृत स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सूरतनगर और नौबना की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला सूरतनगर और पृथ्वीपुरवा की टीमों के बीच खेला गया। सूरतनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। जवाब में पृथ्वीपुरवा की टीम निर्धारित ओवर में 96 रन ही बना सकी। इस प्रकार सूरतनगर की टीम ने 40 रन से जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला सिसैया और नौबना के बीच हुआ। नौबना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का अब तक का सर्वाधिक स्कोर 184 खड़ा किया। जवाब में सिसैया की पूरी टीम 86 रन पर सिमट गई। इस तरह नौबना ने 100 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया।
मैच के दौरान प्रधान के प्रतिनिधि यदुवेंद्र अवस्थी, राकेश तिवारी, सुशील कुमार और पौरुष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।