फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह सौ मीटर दौड़ में सूरज-अंजलि का जलवा

विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम में  में चल रही क्रीडा प्रतियोगिता सांस्क्कृतिक करर्यक्रम पस्तुत करते बच्चे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्थानीय लालपुर स्टेडियम में जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक सांस्कृतिक समारोह का आगाज हुआ। इस दौरान तमाम अव्यवस्थाएं नजर आईं, लेकिन दिक्कतों को पीछे छोड़ते हुए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर ने की। उच्च प्राथमिक विद्यालय अटकोनवा के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सभी ब्लॉक के बच्चों ने बैंड की धुन पर मुख्य अतिथि को सलामी दी। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों का मन मोह लिया।
600 मीटर दौड़ के साथ शुरू हुई खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे बच्चों ने मैदान पर जमकर दौड़ लगाई। बालक वर्ग में निघासन के सूरज को पहला स्थान मिला। पलिया के अंकित को दूसरा और बिजुआ के रितिक शाक्य को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में मितौली की अंजलि पहले स्थान पर रहीं। निघासन की प्रीति को दूसरा स्थान तो बेहजम की निधि को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में मितौली ने बाजी मारी। निघासन दूसरे, रमियाबेहड़ और धौरहरा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता बच्चों और टीमों को पुरस्कृत किया।

नंगे पांव मैदान पर दौड़े नौनिहाल
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक सांस्कृतिक समारोह में दूरदराज के स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। इस दौरान नौनिहाल नंगे पांव ही हौसलों की उड़ान भरते हुए दिखाई दिए। बता दें कि खो-खो प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद के अलावा तमाम ऐसी प्रतियोगिता हुई। जिनमें ज्यादातर बच्चे नंगे पांव ही हिस्सा लेते दिखाई दिए। इस दौरान कुछ बच्चों ने जूते सहित ट्रैक शूट न होने की बात कही, लेकिन कई बच्चों ने नंगे पांव खेलने में ज्यादा आसानी होना बताया।
नहीं मिली प्लेट तो हाथों में थमा दी पूड़ी
जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वालों बच्चों के लिए खेल मैदान पर ही भोजन की व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने बच्चों को थाली में भोजन न देकर हाथों में पूडी और दोने में सब्जी देकर जिम्मेदारी निभा ली। बच्चों को मैदान में ही बैठकर भोजन करना पड़ा। बच्चों का कहना था कि लाइन में केवल दोना ही दिया गया। बच्चे खाना लेकर एकांत तलाशते दिखाई दिए।

लिस्ट के इंतजार में करना पड़ा लंबा इंतजार
खेल मैदान पर 100 और 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करीब आधे घंटे का इंतजार करना पड़ा। आयोजक ने बताया कि जो सूची मिली है वह 100 मीटर रेस के बच्चों की है। नियमत: पहले 50 मीटर रेस प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद बच्चे 100 मीटर की रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। लिस्ट आने तक बच्चों को इंतजार ही करना पड़ेगा।

लालपुर स्टेडियम में  में चल रही क्रीडा प्रतियोगिता सांस्क्कृतिक करर्यक्रम पस्तुत करते बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें