फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खुद बीमार है सुंदरवल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Wed, 10 Dec 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सुंदरवल पीएचसी में खराब खड़ी एंबुलेंस
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। सुंदरवल में मरीजों का इलाज करने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ही बीमार है। देखरेख के अभाव में परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। दो एंबुलेंस कंडम हाल में खड़ी हैं। स्टाफ की भी कमी है।
विज्ञापन

यहां प्रतिदिन करीब 120-150 तक मरीजों की ओपीडी होती है। यहां एक महिला डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक नर्स, एक वार्ड बॉय सहित कुल पांच लोगों का ही स्टाफ है। कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाओं का ज्यादा लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाता। गर्भवती महिलाओं को ज्यादातर सीएचसी ही रेफर कर दिया जाता है।
घने कोहरे में सड़क हादसों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में घायलों को जरूरत पर तत्काल उपचार और एंबुलेंस नहीं मिल पाती। सफाई के अभाव में परिसर में उगीं झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। पानी के लिए मात्र एक हैंडपंप लगा है।
विज्ञापन


दो एंबुलेंस खराब व दो सही हालत में है। सफाईकर्मी तैनात नहीं है। इस वजह से गंदगी रहती है। स्टाफ ही सफाई करता है। कोई विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से स्टाफ मरीजों को रेफर कर देता है।
विज्ञापन

-डॉ. कमलेश नारायण, सीएचसी अधीक्षक, फूलबेहड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें