मोहम्मदी। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय गुरेला की कक्षा आठ की छात्रा सुनयना को एक दिन के लिए मोहम्मदी का तहसीलदार बनाया गया।
विज्ञापन
सुनैना को मोहम्मदी तहसीलदार प्रीति सिंह ने कुर्सी पर आसीन कराया। इसके बाद तहसीलदार के कर्तव्य और दायित्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। तहसील का भ्रमण भी कराया।
इसी विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा आकांक्षा कुशवाहा को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने थाने से संबंधित सभी कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी। संवाद