मोहल्ला ईदगाह में सैम्पवेल निर्माण के लिए शिलान्यास करतीं पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव। स्
लखीमपुर खीरी। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मोहल्ला ईदगाह स्थित पीके इंटर कॉलेज के पीछे नगर पालिका संपवेल का निर्माण कराने जा रही है। सोमवार को इसका पूजन कार्यक्रम किया गया।
अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि संपवेल के निर्माण से ईदगाह, आंशिक शिव कॉलोनी, गोटैय्याबाग सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से हो रही जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में जेई अमरदीप मौर्य, निर्माण लिपिक देवाशीष मुखर्जी, संदीप वर्मा, सर्वेश वर्मा, संजय वर्मा, दुर्गेश वर्मा, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद