फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जेएसवाई का भुगतान न होने पर प्रबंधक से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीएमओ ने बृहस्पतिवार को सीएचसी धौरहरा का निरीक्षण किया। इस दौरान 16 बिंदुओं पर स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। इसमें जेएसवाई के तहत भुगतान में लापरवाही मिलने पर बैम यानि ब्लॉक लेखा प्रबंधक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल यादव ने बताया कि सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने सीएचसी धौरहरा पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी की। इसके तहत विभाग के 16 हेल्थ इंडीकेटर पर समीक्षा की। इस दौरान जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को 1400 रुपए की धनराशि का काफी दिनों से भुगतान न होने के मामले में सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ब्लाक लेखा प्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज शुक्ला को जेएसवाई लाभार्थियों का भुगतान अविलंब कराने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में संतोषजनक कार्य न मिलने पर आशा, एएनएम को कड़ी चेतावनी दी गई। एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ डॉ. बीसी पंत, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. विकास सिंह, मुकेश चौहान, संदीप मिश्रा, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें