फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एटीएस के हत्थे चढ़े जाली नोट छापने वाले गिरोह के तीन बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली ईसानगर के तीन गांवों में बृहस्पतिवार दोपहर छापा मारकर टीएस की टीम ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन बदमाश पकड़े हैं। टीम तीनों को अपने साथ लेकर लखनऊ चली गई। आरोपियों के पास से प्रिंटर, कागज, स्याही व अन्य प्रकार की सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन

जिले में नकली नोट छापकर दूसरे जनपदों में भेजने की सूचना पर लखनऊ की पांच सदस्यीय एटीएस टीम ने खीरी पुलिस के साथ ने रायुपर, हसनपुर कटौली और त्रिकोलिया गांव में छापा मारा। यहां से टीम ने कुलदीप पुत्र कमलाकान्त अवस्थी, शमीम पुत्र शमीम वाकर और मुस्ताक पुत्र सरवर को हिरासत में लेकर काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद टीम तीनों को अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई।
अचानक एटीएस टीम आने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पड़ोसी जनपद बहराइच के थाना रुपैडीहा में एफआईआर दर्ज होने के बाद से एटीएस लगातार छापे मार रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें