फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई नहीं, साढ़े सात करोड़ से बनेगा सुजईकुंडा पुल : भदौरिया

Wed, 20 May 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुल निर्माण स्थल पर समर्थकों के साथ मौजूद सांसद आनंद भदौरिया। संवाद - फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया सोमवार को सुजईकुंड़ा पुल निर्माण स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण अब ढाई करोड़ रुपये नहीं, बल्कि करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सुजईकुंड़ा पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद सांसद समर्थकों के साथ पुल स्थल पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के लिए रिवाइज्ड एस्टीमेट भेजा गया है। पहले परियोजना की लागत करीब ढाई करोड़ रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब करीब साढ़े सात करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस दौरान वरुण चौधरी नीलू, आदिल किरमानी, ओपी यादव सहित पीडब्ल्यूडी के जेई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें