फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी के छात्र का संदिग्ध हालात में लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला लक्ष्मीनगर कॉलोनी में कमरे के अंदर छत के कुंडे में अंगोछा के सहारे युवक का शव लटकता मिला है। परिवार वालों ने बताया कि मोनू लखनऊ में एलएलबी की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। जो लॉकडाउन में घर आ गया था। मोनू लक्ष्मीनगर स्थित मकान पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक की पर्स में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने दिमाग की हालत ठीक न होना बताया है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद निवासी जगन्नाथ शुक्ल का लक्ष्मीनगर कॉलोनी में अपना निजी मकान है। मंगलवार की दोपहर कमरे के अंदर उनके 22 वर्षीय पुत्र मोनू शुक्ला का संदिग्ध अवस्था में शव लटकता मिला। भाई गोविंद शुक्ला ने बताया कि मोनू सात भाइयों में सबसे छोटा था जो पढ़ाई में काफी तेज और होनहार था। मोनू लखनऊ में रहकर एलएलबी की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। लॉकडाउन होने से एक माह से घर पर था। जो लक्ष्मीनगर कॉलोनी स्थित मकान पर अकेला रहता था। सोमवार की रात को कॉल की तो उसका मोबाइल नहीं उठा। मंगलवार की सुबह कई बार कॉल लगाने पर जब कॉल रिसीव नहीं हुई तो वह दोपहर को मकान पर आया। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। दीवार छलांग कर अंदर घुसा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलने पर मोनू का शव कमरे की छत के कड़े में अंगोछा के सहारे लटक रहा था, जिसे देख वह दंग रह गया। और घरवालों को सूचना दी। कोतवाली जाकर सूचना देने के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से घटना के बाबत जानकारी की। एसआई कुलदीप सिंह ने शव को सीलकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
होनहार बेटे की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। परिवार वालों ने घटना पर संदिग्धता व्यक्त की है लेकिन किसी की रंजिश से भी इनकार किया है।
बिस्तर पर मिले टूटे एटीएम और पर्स में मिला सुसाइड नोट
कमरे के अंदर बिस्तर पर दो एटीएम कार्ड टूटे पड़े थे। वहीं बैग के अंदर रखी पर्स में सुसाइड नोट मिला। जिसमें दिमाग की हालत ठीक न होना बताया गया है। साथ ही आत्महत्या करने के लिए परिवार वालों से माफी और उन्हें परेशान न किया जाए लिखा है।
विज्ञापन

कमरे के अंदर युवक का शव लटकता मिला है, आत्महत्या प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दिमागी हालत ठीक न होने के कारण आत्महत्या करने की वजह मृतक ने बताई है। - अनिल कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें