फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुजरात में पकड़े गए आतंकियों में लखीमपुर खीरी के सिंगाही का सुहेल भी शामिल... जानिए परिजनों ने क्या बताया

Sun, 09 Nov 2025 07:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन/सिंगाही (लखीमपुर खीरी)

सार

सुहेल खां तीन वर्ष पहले हाफिज की पढ़ाई करने मुजफ्फरनगर गया था। बताया जा रहा है कि वह एक सप्ताह पूर्व गुजरात गया था, जहां उसे आईएसआई एजेंट के रूप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पकड़ा गया सुहेल खां और परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में सिंगाही कस्बे के युवक के आतंकी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री सलीम का बेटा सुहेल खां तीन वर्ष पहले हाफिज की पढ़ाई करने मुजफ्फरनगर गया था। बताया जा रहा है कि वह एक सप्ताह पूर्व गुजरात गया था, जहां उसे आईएसआई एजेंट के रूप में गिरफ्तार किया गया।

परिजनों के मुताबिक, सुहेल जून महीने में घर आया था। सलीम के अन्य दो बेटों में सबसे बड़ा सुम्मी खां तमिलनाडु में कपड़े बेचने का काम करता है, जबकि छोटा बेटा वसीम स्थानीय स्तर पर एसी की मरम्मत का कार्य करता है।

घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। सिंगाही थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने परिवार से पूछताछ की है। एहतियातन निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

आफिशियली कोई जानकारी नहीं दी गई। फिर भी अपने स्तर से जांच कराई जा रही है। कई बिंदुओं पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। युवक तीन वर्षों से यहां पर नहीं रह रहा था। -संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें