फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों के निर्वाचन के लिए आरओ नामित

Sat, 07 Mar 2015 05:09 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समितियों/सहकारी चीनी मिल समितियों के सामान्य निकाय के गठन के लिए प्रतिनिधियों (डेलीगेट) के चुनाव को प्रशासन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी/डीएम किंजल सिंह ने समितिवार निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) नामित कर दिए हैं। पहले चरण में समितियों के डेलीगेट (प्रतिनिधियों) का चुनाव 23 मार्च को प्रस्तावित है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति लखीमपुर के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी (आरओ) और एडीओ अशोक कुमार वर्मा (एआरओ), गन्ना विकास समिति अरनीखाना में बीडीओ एमपी चौबे (आरओ) और एडीओ दर्शन लाल (एआरओ), गन्ना विकास समिति फरधान में सहायक निदेशक रेशम रणवीर सिंह (आरओ) और एडीओ रामनरेश पाल (एआरओ), गन्ना विकास समिति गोला में बंदोबस्त अधिकारी धर्मेंद्र सिंह (आरओ) और एडीओ दुर्गाप्रसाद (एआरओ), गन्ना विकास समिति मोहम्मदी में बीडीओ अशोक सिंह (आरओ) और सहायक चकबंदी अधिकारी सुभाष चंद्र (एआरओ), जंगबहादुर समिति में बीडीओ संजय शर्मा (आरओ) और एडीओ रामऔतार राना (एआरओ), पलिया समिति में बीडीओ सुनील सिंह (आरओ) और एडीओ शंभूदयाल (एआरओ), मैगलगंज समिति में बीडीओ राकेश पटेल (आरओ) और एडीओ मुन्नालाल (एआरओ), खीरी-पीलीभीत सहकारी समिति में भूमि संरक्षण अधिकारी बलिराम वर्मा (आरओ) और एडीओ मोइुनुद्दीन खां (एआरओ), ऐरा समिति में धौरहरा तहसीलदार अशोक यादव (आरओ) और नायब राजीव त्रिपाठी (एआरओ), भीरा समिति में जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह (आरओ) और एडीओ नरेश चंद्र वर्मा (एआरओ), द किसान सहकारी चीनी मिल्स संपूर्णानगर में पलिया तहसीलदार रमेश बाबू (आरओ) और नायब राजू कुमार (एआरओ) और सरजू सहकारी चीनी मिल्स बेलरायां में बीडीओ तेजवंत सिंह और एडीओ रामलाल राना को नियुक्त किया गया हैै। इसके अलावा चार टीमों को आरक्षित रखा गया है।
--
सामान्य निकाय के गठन के लिए प्रतिनिधियों (डेलीगेट) का चुनाव 23 मार्च 2015 को होगा। इसी तरह प्रबंध कमेटी के सदस्यों का आठ अप्रैल और सभापति/उप सभापति का चुनाव नौै अप्रैल 2015 को निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके सिंह, सहायक निबंधक (कोआरपेटिव)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें