गोला गोकर्णनाथ। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंजा में आबादी और खाद के गड्ढे के नाम दर्ज सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में क्षेत्रीय लेखपाल ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश वर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 240 आबादी और 238 खाद के गड्ढे के नाम तहसील अभिलेखों में दर्ज है। जिस पर गांव निवासी कीर्ति प्रकाश ने अतिक्रमण कर गन्ने की फसल बो दी है। आबादी की भूमि पर खड़े हरे लभेरा के पेड़ को भी काट लिया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने कीर्ति प्रकाश के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद