फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झमाझम बारिश से गन्ने की फसल को फायदा, धान कटाई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीरनगर। सोमवार की दोपहर अचानक तेज बारिश हो जाने से किसानों को धान की कटाई और मूंगफली की खुदाई का काम बंद करना पड़ गया। बारिश हो जाने से गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन


ममरी में तेज हवा के साथ हुई बरसात में किसानों के खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल गिरकर चौपट हो गई है, जिससे धान की कटाई बाधित हो गई है। किसानों का कहना है कि पहले हुई बारिश का पानी अभी सूख भी नहीं पाया था कि फिर बारिश से पककर तैयार खड़ी धान की फसल गिरकर चौपट हो गई है। किसानों का कहना है कि कंबाइन वाले पानी भरे खेतों में मशीन घुसने को तैयार नहीं है, जबकि मजदूर ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें