फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नौरंगाबाद स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए देर रात तक हंगामा किया। बताया कि डॉक्टर ने उनसे दो सादे कागज पर दस्तखत करा लिए थे। हालांकि, बाद में बिना शिकायत दोनों का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

गोला कस्बे के मुन्नूगंज निवासी अंशु गुप्ता पत्नी नैंसी गुप्ता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे रविवार शाम पांच बजे शहर के नर्सिंग होम लेकर आए थे। इस दौरान डॉक्टरों ने गर्भवती का प्रसव करवाया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। प्रसूता की मां ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से बच्चे की मौत हो गई। बेटी को ठीक से सांस भी नहीं आ रही थी। जब हम गए तो वहां से भगा दिया गया।
डॉक्टर ने कहा कि वह प्रसूता नैंसी को ठीक कर लेंगे। एक घंटे बाद ही नैंसी की भी मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत का पता चला तो परिजन आक्रोशित हो गए। अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए रात में ही हंगामा किया।
विज्ञापन



सादे कागज पर कराए दस्तखत, बाद में समझौता
मृतका के पति अंशु गुप्ता ने आरोप लगाया कि बेटी के जन्म पर आधार कार्ड लेकर सादे कागज पर दस्तखत कराए थे। इसके बाद फिर दूसरी बार सादे कागज पर दस्तखत कराए गए। इस बाबत कुछ जानकारी भी नहीं दी। इसके बाद पत्नी की भी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। हालांकि, बाद में मृतका के पति ने बताया कि वह अस्पताल पर कोई कार्रवाई नहीं चाहते, समझौता हो गया है। जच्चा-बच्चा का शव लेकर घर चले आए। एसएसआई सुनीत कुमार ने बताया कि सूचना पर चौकी पुलिस गई होगी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें