क्षेत्र के चौखड़ा फार्म के एक युवक को तेज बुखार के चलते भीरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली के मिशन अस्पताल भेजा गया है।
चौखड़ा फार्म निवासी गुरुमीत सिंह के पुत्र बलकार सिंह (27) को तेज बुखार आने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। घरवालों ने उसे भीरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि जांच में दिमागी बुखार जैसे लक्षण मिले हैं। डॉक्टरों ने उपचार किया पर हालत में सुधार न होने पर घरवालों ने युवक को बरेली के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया है।