फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हिरन के सींग काट ले जाने पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। खुटार रेंज के पास खेत में मृत मिले हिरन के सींग काटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खुटार रेंज के वनकर्मियों ने शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर तेंदुआ फार्म निवासी सोनू सिंह के धान के खेत में वयस्क नर हिरन का शव बरामद किया था। शव पर जख्मों के निशान थे और पेट फटा हुआ था। आशंका जताई गई कि हिरन रात को जंगल से निकलकर नवाजपुर गांव पहुंचा, जहां कुत्तों के दौड़ाने पर वह भागकर सोनू सिंह के धान के दलदल खेत में फंस गया, तभी कुत्तों ने उसे नोच डाला। जिससे उसका पेट फट गया और शरीर पर कुत्तों के नोचने से घाव हो गए।
सूचना पर जब तक वनकर्मी पहुंचे, तब तक हिरन के सींग कोई काट ले जा चुका था। वनकर्मियों ने गंगसरा पुवायां स्थित पशु चिकित्सालय में हिरन के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफन करा दिया। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सींग काटकर ले जाने के मामले में जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव नवाजपुर निवासी लविश उर्फ गोलू पुत्र राजकिशोर का नाम सामने आने पर उसके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें