धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली पुलिस ने भारत से अवैध रूप से तस्करी कर लाई गई 40 पेटी मछली और बोलेरो गाड़ी समेत एक नेपाली युवक को पकड़ा है।
कैलाली जिला पुलिस कार्यालय के निरीक्षक खगेंद्र सांउद ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगर के वार्ड 12 जुगेड़ा गांव से भारत से अवैध रूप से तस्करी कर बोलेरो पिकअप से नेपाल लाई जा रही 40 पेटी मछली बरामद की गई है। मछली के साथ ही लाने वाले राजकुमार राना निवासी गांव जुगेड़ा कैलाली को भी पकड़ा है। बताया जाता है कि नेपाल में मछली और बॉयलर मुर्गा पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी भारत से थारू क्षेत्र के गांवों में माल को डंप कर चोरी छिपे तस्करों द्वारा इसको नेपाल पहुंचाया जा रहा है। संवाद