लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला ईदगाह में बुधवार की शाम को छात्र 18 वर्षीय आयुश शुक्ला पुत्र पवन शुक्ला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटकता मिला। छात्र ने इसी वर्ष हाईस्कूल परीक्षा पास की थी। परिजन के मुताबिक नंबर कम आने से आयुश परेशान रहता था। शायद इसी वजह से वह अवसाद का शिकार हो गया और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर कोतवाली के अपराध निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ला ने बताया कि अभी इस मामले में मृतक छात्र के परिवार वालों ने कोई सूचना नहीं दी है।