फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज आज, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर कम रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को हरियाली तीज है। मगर, कोरोना काल में त्योहार पर भी बाजार की ‘हरियाली’ गायब रही। हर साल तीज पर गुलजार रहने वाली सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर इस बार कम भीड़ रही। पर्व की परंपरा कायम रखते हुए गिनती की महिलाओं ने ही रस्म अदायगी भर के लिए खरीदारी की।
विज्ञापन

सावन माह सभी के लिए खास होता है। मगर, महिलाओं के लिए कुछ विशेष ही। नवविवाहिताओं को सावन और हरियाली तीज का खासतौर पर इंतजार रहता है, क्योंकि मायके आकर नवविवाहिताएं अपनी सहेलियों के साथ मस्ती कर धूमधाम से हरियाली तीज मनाती हैं, लेकिन इस बार कोरोना का हरियाली तीज पर भी असर दिखा। संक्रमण को लेकर इस बार झूले भी नहीं पड़े तो संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर महिला संगठनों ने त्योहार मनाने का निर्णय ही त्याग दिया। महिलाओं का कहना था कि जान है तो जहान है। पहले सुरक्षा और बाद में कार्यक्रम, रही बात त्योहार की तो घर पर ही रस्म निभा लेंगे। ऐसे में बुधवार को खपरैला बाजार की सौंदर्य प्रसाधन दुकानों पर गिनती की महिलाएं दिखीं।
बांकेगंज यहां भी कोरोना संक्रमण को लेकर दुकानों पर कम भीड़ रही। बुधवार को गिनती की महिलाओं और युवतियों ने बाजार में जाकर चूड़ी व शृंगार सामग्री खरीदी। कोराना का भी भय है। कोरोना को अधिकतर महिलाओं घर में ही परिवार के सदस्यों से मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें