फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयविहीन घरों को मिलेगा अनुदान

Thu, 24 Sep 2015 07:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका नगरीय क्षेत्र के उन घरों को आठ हजार रुपये का अनुदान देगी, जिन घरों में शौचालय नहीं होगा। इसके लिए नगर पालिका के सफाई नायकों ने घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि शौचालय विहीन परिवारों के पास अगर शौचालय बनाने के लिए घर में जगह नहीं होगी, उनके लिए संबंधित मोहल्लों में ही सामुदायिक सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोग घरों में शौचालय बनवाने के लिए एक हफ्ते के अंदर अपना आवेदन नगर पालिका में जमा करें या संबंधित वार्ड के सफाई नायक को आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन

ईओ के मुताबिक स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका ने सफाई नायकों से हर मोहल्ले में शौचालयविहीन घरों को चिह्नित करने के लिए सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि अभी सर्वे चल रहा है, इसलिए शौचालयविहीन घरों के आंकड़े सामने नहीं आए हैं। ईओ ने बताया कि शौचालय बनाने के लिए आठ हजार रुपये की मदद दी जाएगी। वहीं शौचालय के  लिए घर में जगह न होने पर मोहल्ले में बनने वाले सामुदायिक सुलभ शौचालय के निर्माण के लिए 52 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करने की बात करते हुए कहा कि घर में शौचालय बनवाने के लिए लोग एक हफ्ते तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
सुअर पालकों को नोटिस
नगर पालिका ईओ अवनींद्र कुमार ने जापानी इंसेफ्लाइटिस समेत संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए शहर में सुअरों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को ईओ ने शहर के करीब 30 सुअर पालकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही निर्देश दिया है कि वे अपने सुअर को खुला न छोड़ें और शहर से बाहर बाड़े में ही कैद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें