शहर के गढ़ी उपकेंद्र की दो नंबर ट्रॉली फुंकने से सोमवार की रात कई घंटे बिजली गुल रही, इससे लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मियों की तमाम कोशिशों के बाद आधी रात को लोगों को बिजली की सप्लाई बहाल की जा सकी। बता दें कि गढ़ी उपकेंद्र के फीडर नंबर दो की ट्रॉली पिछले एक पखवाड़े में दूसरी बार फुंकी है। एक फीडर की ट्रॉली फुंकने से उपकेंद्र के सभी फीडरों को तत्काल बंद कर दिया गया। इसके बाद करीब चार घंटे तक ट्रॉली की मरम्मत की गई। उपकेंद्र में आई खराबी से फीडरों को बंद करने पर शहर के मोहल्ला गढ़ी रोड, सरनापुरम, शांतिनगर, अयोध्यापुरी, चंडीपुरम, गोकुलपुरी, मेला मैदान, इमली चौराहा, अर्जुनपुरवा, हाथीपुर, संकटा देवी, भटनागर कॉलोनी, निघासन रोड, बाबूराम सर्राफ नगर समेत कई जगहों की बिजली सप्लाई गुल हो गई। जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि सोमवार रात में ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है।