मोहम्मदी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव में लंबे समय से विद्युत उपकेंद्र की मांग पर विधायक ने उसे स्वीकृत करा कर भूमि का निरीक्षण किया।
पसगवां ब्लॉक के गांव सुखवसा में विद्युत सप्लाई मोहम्मदी सब स्टेशन से हो रही थी। जिसकी दूरी 15 किमी होने के कारण हमेशा लाइन फाल्ट होने पर विद्युत बाधित रहती थी। ग्रामीणों ने विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह से चुनाव के दौरान समस्या बताई थी। जिसे विधायक ने पूरा कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया। जिससे ग्रामीण खासे खुश हैं। उपकेंद्र के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण करने विधायक के साथ एसडीएम स्वाति शुक्ला, अधिशासी अभियंता अताउल जफर, ब्लॉक प्रमुख आशीष रस्तोगी, श्याम किशोर अवस्थी, विवेक शुक्ला, सुशील त्रिवेदी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद