बाजार से स्टेशन तक डामर रोड पर इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें धांधली धांधली को लेकर इमामबाड़े के मुताव्वली और शिया समुदाय की महिलाओं ने विरोध जताया है। आरोप है कि सड़क निर्माण में नई की जगह पुरानी ईंटों और घटिया सामग्री का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। इंटर लॉकिंग के कार्य में ठेकेदार द्वारा कई और अनियमितताएं बरती जा रही हैं। सड़क निर्माण में प्रयोग होने वाली बजरी की मात्रा भी कम है। वहीं, मोहल्ला मुगली टोला स्थित धार्मिक स्थल शिया इमामबाड़े के किनारे नाली न बनाए जाने पर मुतवल्ली रईस मिर्जा के साथ शिया समुदाय की महिलाओं तथा अन्य लोगों ने विरोध जताया था। जिसके बाद एसडीएम सदर ने मौका मुआयना कर काम रुकवा दिया था। एक हफ्ता तक काम रुकने के बाद ठेकेदार और जेई की गैर मौजूदगी में मेट और कुछ अराजकतत्वों ने मिलकर रविवार को इमामबाड़े के पास फिर बिना नाली बनाए निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष से की गई पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे महिलाएं तहसील दिवस पर अपनी समस्या को सुनाने मुख्यालय पहुंचीं।