चाकू लगने से निशेष गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आशीष को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने घायल की मां मीना देवी की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस घटना के पीछे के विवाद और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
शराब की दुकानों के बाहर जुटते हैं नशेड़ी
धौरहरा नगर क्षेत्र में शराब की दो दुकानों के बाहर शाम होते ही नशे में धुत युवकों का जमावड़ा लगने और आए दिन विवाद व मारपीट होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हाइवे की दुकान पर तो सड़क पर शराबी आए दिन विवाद करते दिखाई देते हैं।
सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घायल युवक की मां की तहरीर पर चार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपी हिरासत में लिए है। एक की तलाश है, घायल का लखनऊ में इलाज चल रहा है डाक्टरों ने आप्रेशन के बाद उसकी हालत में सुधार बताया है।