फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुभाष हत्याकांड में उसकी पत्नी और बड़ा भाई गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव निवासी सुभाष (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी पूनम और बड़े भाई मिथुन को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस टीम ने दोनों को बेलरायां रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा। विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुभाष की मौत के मामले में उसकी मां मीना देवी ने बहू पूनम, बड़े बेटे मिथुन और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें