फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया

Sat, 11 Jul 2015 06:04 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए जिले से इंटर पास करने वाले विद्यार्थियों को वरीयता देने की मांग को लेकर समाजवादी छात्रसभा ने वाईडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व छात्र नेता रंजीत वर्मा ने किया। इसमें तमाम छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रवेश में लखीमपुर खीरी जिले से पास होने वाले छात्र-छात्राओं को वरीयता दी जाए। अन्य जिले से पास होकर आने वाले छात्र-छात्राओं के प्राप्तांकों में पांच प्रतिशत की कटौती की जाए। यह भी मांग की गई कि जिस तरह बीएससी प्रथम वर्ष में इंटर के बाद एक वर्ष का गैप करने वाले छात्रों का प्रवेश हो रहा है, उसी तरह एक वर्ष का गैप करने वाले विद्यार्थियों को बीए प्रथम वर्ष और एमए प्रथम वर्ष में भी किया जाए।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रवीण यादव, योगेंद्र सिंह, अतुल भदौरिया, सोनू भारती, हर्षित सिंह, पवन शुक्ला, रवि वर्मा, अरविंद भारती, आनंद पटेल, अमित चौधरी, अभय वर्मा, फुरकान अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें