फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने देखे जवानों  के हथियार और रहन सहन

Fri, 17 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय का भ्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दि इंडियन एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने एसएसबी मुख्यालय का भ्रमण किया। यहां उन्होंने एसएसबी जवानों के हथियार देखे और उनके रहन-सहन के बारे में भी जाना। एसएसबी जवानों ने छात्र-छात्राओं को कई जानकारियां भी दीं।
विज्ञापन

दि इंडियन एकेडमी स्कूल के छात्रों को स्कूल की ओर से एसएसबी 39 बटालियन मुख्यालय का भ्रमण कराया गया। यहां पहुंचने पर छात्र-छात्राओं का स्वागत वीएस सिद्ध और अन्य अधिकारियों ने किया। उन्होंने बच्चों की विशेष रुचि के बारे में पूछा। जिसमें बच्चों ने जवानों के हथियार देखने की रुचि प्रकट की। उन्होंने बच्चों को सेना, नौ सेना, वायु सेना और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती होने के तरीकों के बारे में बताया। बच्चों ने सैनिकों के आवास, मेस, हथियार स्थल, ड्रिल मैदान, खेल-कूद मैदान आदि देखा। इस दौरान बच्चों ने एलएमजी, एमएमजी, इन्सास राइफल और कार्बाइन आदि हथियार भी देखे। स्कूल की ओर से एसएसबी अधिकारियों को धन्यवाद पत्र व फूलों का गुलदस्ता देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें